स्कूल स्टूडेंट्स के लिए करियर काउंसलिंग क्यों जरूरी?

हाल ही में जयपुर शहर के कुछ प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों से मुझे मिलने का अवसर मिला। बातचीत के दौरान मैंने उनसे उनके फ्यूचर गोल्स के बारे में जानकारी लेनी चाही।

मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि उनमें से अधिकतर विद्यार्थी केवल विदेश से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना करियर बनाने की सोच रहे थे। शिक्षा की भेड़चाल ने उन्हें विवेक आधारित निर्णय लेने के लिए बाध्य ही नहीं किया।

अभिभावकों के पास धन की कमी नहीं और विदेशी कॉलेजों के चुनिंदा एजेंट उन्हें स्वर्णिम भविष्य के सपने दिखाकर विदेश जाने के लिए तैयार कर लेते हैं, परंतु क्या वहां जाकर सच में उन्हें वह सब मिल पाता है जिसके लिए वह सोचकर अपने घर से दूर गए थे?

मध्य पूर्व में हमारे कितने स्टूडेंट और कामगार फंसे हुए हैं यह अनिश्चितता के इस दौर में हम देख ही चुके हैं। तो फिर क्या हमें मंथन करने की जरूरत नहीं कि हम अपने विद्यार्थियों को उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सही निर्देशन दे सकें?

इसके लिए जरूरी है कि हर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सेल हो, जहां विद्यार्थियों की साइकोलॉजी को समझकर उन्हें भारत में ही बेहतर करियर विकल्प बताए जा सकें।

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में करियर विकल्प

अगर हम ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की बात करें तो जिसका दायरा पहले सिर्फ प्रशासनिक सेवा या शिक्षण कार्य तक सीमित था, अब उसमें कई नए और शानदार करियर विकल्प मौजूद हैं जैसे:

  • इंटरनेशनल रिलेशंस
  • इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी
  • सोशल मीडिया मैनेजमेंट
  • पब्लिक पॉलिसी
  • मास कम्युनिकेशन
  • टूरिज्म मैनेजमेंट
  • कंटेंट राइटिंग
  • फॉरेन लैंग्वेज स्टडीज
  • इवेंट मैनेजमेंट

📚 ये भी पढ़ें

साइंस स्ट्रीम में करियर विकल्प

साइंस के विद्यार्थियों के लिए हाई डिमांड करियर विकल्पों में निम्न क्षेत्र शामिल हैं:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • डाटा साइंस
  • बायोटेक्नोलॉजी
  • एनवायरमेंटल साइंस
  • रोबोटिक्स
  • साइबर सिक्योरिटी
  • नैनोटेक्नोलॉजी
  • फॉरेंसिक साइंस
  • फूड टेक्नोलॉजी
  • नेचुरोपैथी और योग विज्ञान

कॉमर्स स्ट्रीम में करियर विकल्प

कॉमर्स के विद्यार्थी निम्न क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA)
  • कंपनी सेक्रेट्री (CS)
  • कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग
  • बिजनेस एनालिटिक्स
  • फाइनेंशियल प्लानिंग
  • ई-कॉमर्स मैनेजमेंट
  • सप्लाई चेन मैनेजमेंट
  • एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस
  • एक्चुअरियल साइंस
  • डिजिटल मार्केटिंग

जरूरत है स्कूल के विद्यार्थियों को सही समय पर करियर गाइडेंस देने की। बियानी गर्ल्स कॉलेज ने इसके लिए एक्सपर्ट काउंसलर्स की विशेष टीम तैयार की है, जो विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देती है और प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थी इस निशुल्क काउंसलिंग का लाभ उठाते हैं।

सही समय पर लिया गया निर्णय विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तय करता है। इसलिए हर स्कूल में उन्हें सही गाइडेंस देने के लिए अच्छे काउंसलर्स को आमंत्रित करना चाहिए।

“शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं।” – नेल्सन मंडेला

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

FAQ

प्रश्न 1. क्या सभी विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस जरूरी है?
उत्तर:जी हां, हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है कि वह 12वीं पास करने के बाद अपने लिए सही करियर का चुनाव कर सके और एक बेहतर कोर्स चुन सके।

प्रश्न 2. ह्यूमैनिटीज विषय के विद्यार्थियों के लिए क्या करियर विकल्प उपलब्ध हैं?
उत्तर:ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थी इंटरनेशनल रिलेशंस, इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी, मास कम्युनिकेशन और टूरिज्म मैनेजमेंट जैसे कई बेहतरीन विषय चुन सकते हैं।

प्रश्न 3. साइंस के विद्यार्थियों के लिए नए करियर किस क्षेत्र में उपलब्ध हैं?
उत्तर:साइंस के विद्यार्थियों के लिए एआई, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, नैनोटेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, नेचुरोपैथी और योग विज्ञान में नए करियर विकल्प मौजूद हैं।


ब्लॉग लेखन
सुश्री मालती सक्सेना
सहायक प्राध्यापक,शिक्षा विभाग
बियानी गर्ल्स बी.एड कॉलेज जयपुर

विद्यालय एवं महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा का महत्व

वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा और तकनीकी प्रधान युग है। इस युग में शिक्षक का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्राप्त करना और रोजगार हासिल करना ही नहीं रह गया है, इसके अलावा एक

छात्रों के जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्व : वर्तमान परिपेक्ष में

वर्तमान समय में हम अक्सर यह सवाल सुनते हैं – क्या अच्छे अंक लाना ही सफल जीवन की पहचान है? इस प्रश्न का उत्तर है नहीं। जीवन में सफल होना

Is Pursuing a BCA the Optimal Choice?

The demand for technology experts is increasing rapidly in today’s digital world. Every industry now depends heavily on Information Technology (IT), including websites, mobile applications, cloud computing, and cybersecurity. After