विद्यालय एवं महाविद्यालय में नैतिक शिक्षा का महत्व

वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा और तकनीकी प्रधान युग है। इस युग में शिक्षक का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्राप्त करना और रोजगार हासिल करना ही नहीं रह गया है, इसके अलावा एक जिम्मेदार, सजग और संवेदनशील नागरिकों का निर्माण करना भी है। इसी संदर्भ में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नैतिक शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। नैतिक शिक्षा ही व्यक्ति को सही और गलत का ज्ञान कराती है और उसके चरित्र का निर्माण करती है तथा सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाती है।

नैतिक शिक्षा से आशय उन सिद्धांतों और मूल्यों की शिक्षा से है जो एक व्यक्ति को ईमानदारी, प्रेम, करुणा, सहयोग, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे गुणों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित करती है। विद्यालय और महाविद्यालय ऐसे स्थान हैं जहां विद्यार्थी अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय को बिताते हैं। यहां प्रदान की गई शिक्षा बालकों के संपूर्ण जीवन व व्यक्तित्व पर बहुत प्रभाव डालती है।

जयपुर के विद्याधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज बालिकाओं के समग्र विकास के लिए समर्पित है, जहां छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। B.Ed और M.Ed जैसे शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए यह संस्थान जयपुर के सर्वश्रेष्ठ B.Ed-M.Ed कॉलेज में से एक माना जाता है। यहां छात्राओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और कौशल-विकास गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाती है, जिससे वे अपने भविष्य और करियर को सफल बनाने के लिए प्रेरित होती हैं।

किसी भी समाज की प्रगति उसके नागरिकों के चरित्र पर निर्भर करती है। यदि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही सत्य, अहिंसा, अनुशासन और कठिन परिश्रम जैसे मूल्यों की शिक्षा प्रदान की जाती है, तो वे भविष्य में एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।

महाविद्यालय में प्रार्थना सभा करना अत्यंत आवश्यक है। इसके माध्यम से नैतिक कहानियां, प्रेरक प्रसंग और अन्य शैक्षिक गतिविधियां विद्यार्थियों के मन में सकारात्मक संस्कार डालती हैं। महाविद्यालय स्तर पर यह शिक्षा सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता को विकसित करती है।

नैतिक शिक्षा विद्यार्थियों में आत्मानुशासन, समय का सदुपयोग, कर्तव्य का निर्वहन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करती है। इससे विद्यार्थी यह समझते हैं कि उनके द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य का समाज पर प्रभाव पड़ता है, अतः वे अधिक सजग बनते हैं।

वर्तमान समय डिजिटल युग है। इसमें सोशल मीडिया और इंटरनेट का विद्यार्थियों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ रहा है। विद्यार्थी सोशल मीडिया के माध्यम से सही और गलत दोनों प्रकार की सूचनाओं को प्राप्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनैतिक सामग्री का भी प्रसार हो रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को नैतिकता की शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है जिससे वे ऑनलाइन व्यवहार में मर्यादा, सत्यता और सम्मान बनाए रखें।

महाविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करना सिखाने में सहायता प्रदान कर सकता है और अच्छे संस्कार देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है।

नैतिक शिक्षा विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह शिक्षा विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में सहायक सिद्ध होती है। नैतिक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। विद्यार्थी कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेना सीखते हैं।

वर्तमान समय में समाज में भ्रष्टाचार, हिंसा, स्वार्थ और बालिकाओं का शारीरिक शोषण जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इन समस्याओं का समाधान केवल कानून के द्वारा ही संभव नहीं है। इसके लिए समाज और माता-पिता दोनों को जागरूक होना पड़ेगा तथा बालक और बालिकाओं दोनों को नैतिक शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है।

इसके लिए विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही शिक्षकों को भी अपने व्यवहार से विद्यार्थियों के सामने आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए, क्योंकि बच्चे अपने शिक्षकों का अनुकरण करते हैं।

विद्यालय और महाविद्यालयों में प्रार्थना सभा, सेमिनार, बाल सभा, प्रेरणादायक कहानियां, नाटक, नुक्कड़ नाटक, समूह चर्चा, S.U.P.W. कैंप और अन्य सामाजिक सेवा से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: विद्यार्थी अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय कहां बिताते हैं?
उत्तर: विद्यार्थी अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय विद्यालय और महाविद्यालय में बिताते हैं।

प्रश्न 2: विद्यार्थियों में सकारात्मक और रचनात्मक सोच कैसे बढ़ाई जा सकती है?
उत्तर: विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से दूर रखकर और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में शामिल करके।

प्रश्न 3: नैतिक शिक्षा के माध्यम से बालकों में किन गुणों का विकास किया जा सकता है?
उत्तर: नैतिक शिक्षा के माध्यम से बालकों में ईमानदारी, प्रेम, करुणा, सहयोग, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे गुणों का विकास किया जा सकता है।


ब्लॉग लेखन
श्रीमती सरिता पारीक
सहायक प्राध्यापक,शिक्षा विभाग
बियानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, जयपुर

Importance of Clinical Exposure for Ayurveda Students

Choosing a healthcare career is not only about studying textbooks and passing examinations. For students pursuing Ayurveda, understanding how theoretical knowledge is applied in real-life healthcare settings is equally important.

What Are the Best MCA Specialisations?

Your MCA specialisation shapes the skills you build, the projects you work on, and the doors that open after graduation. With technology moving fast, students now have real choices —