नव सृजन: एक कदम परिवर्तन की ओर

भारतीय परंपरा में होलिका दहन केवल असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक गहन आंतरिक प्रक्रिया का प्रतीक है, जिसमें अग्नि एक अद्वितीय शक्ति के रूप में कार्य करती है और वे सभी आवरण भस्म करती है जो जीवन और समाज की स्वाभाविक वृद्धि को बाधित करते हैं। नेतृत्व के संदर्भ में, यह त्यौहार हमें एक अत्यंत आवश्यक पाठ पढ़ाता है कि कभी-कभी प्रगति के लिए भी कुछ त्याग करना पड़ता है। और जो लीडर त्याग और नैतिकता की गहराई को समझता है, वही वास्तविक नव सृजन का मार्गदर्शक बनता है।

अहं का करें दान

होलिका दहन हमें यह स्मरण कराता है कि जो व्यक्ति केवल अपनी सुरक्षा में संलग्न रहता है, वह संगठन को आगे नहीं बढ़ा सकता। श्रीमद् भागवत गीता में श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि कर्ता का त्याग ही योग है। जब एक लीडर अपनी छवि के मोह से मुक्त होता है, तभी वह ऐसे निर्णय ले पाता है, जो व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के बजाय सामूहिक कल्याण के लिए होते हैं। ऐसे ही नेतृत्व अधिकार को सेवा की ओर मोड़ता है।

नव_सृजन_एक_कदम_परिवर्तन_की_ओर

पुरानी सफलताओं का विसर्जन

अनेक संस्थाएँ असफलताओं से नहीं, बल्कि अपनी पुरानी सफलताओं के भार से जकड़ी रहती हैं। होलिका की अग्नि हमें यह सिखाती है कि अतीत की उपलब्धियों को सम्मानपूर्वक विदा करना भी उतना ही आवश्यक है जितना नई संभावनाओं का स्वागत करना। नेतृत्व का धर्म यह नहीं है कि वह हर पुरानी व्यवस्था को संरक्षित रखे, बल्कि यह है कि वह पहचान सके कि कौन सी संरचना प्रगति में बाधा उत्पन्न कर रही है। जो लीडर समय पर यह सोचता है कि संस्था की सफलता के लिए वह क्या कर सकता है, वही भविष्य के लिए संस्था को तैयार करता है।

सृजनात्मकता एवं विश्वास

होलिका दहन के अगले दिन रंगों का उत्सव मनाया जाता है, जो यह दर्शाता है कि शुद्धि के बिना उत्सव संभव नहीं है। जब अनावश्यक का दहन होता है, तभी नवीन ऊर्जा के लिए स्थान बनता है। नेतृत्व में भी यह सत्य है; जो लीडर पुरानी असफलताओं और जड़ संरचनाओं का त्याग कर देता है, वही संगठन में संरचनात्मकता, विश्वास और सहयोग के रंग भर सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: एक संगठन की सफलता का प्रमुख आधार क्या है?

उत्तर – कुशल एवं सशक्त नेतृत्व

प्रश्न 2: होली का त्योहार किसका प्रतीक है?

उत्तर – नव सृजन का प्रतीक

प्रश्न 3: कुशल नेतृत्व का प्रमुख गुण क्या है?

उत्तर – अहं का त्याग।

विषाक्त मापदंडों का परित्याग

होलिका दहन इस बात का प्रतीक है कि विकास के लिए उन मापदंडों को भी छोड़ना पड़ता है, जो बाहरी दृष्टि से आकर्षक लगते हैं, परंतु भीतर से संगठन को खोखला कर देते हैं। जब एक लीडर केवल परिणामों पर ध्यान केंद्रित नहीं करता, बल्कि संरचनात्मक संबंधों की गुणवत्ता और सामूहिक विकास को महत्व देता है, तब संस्था में विश्वास का वातावरण निर्मित होता है। यह त्याग की दीर्घकालिक स्थिरता का आधार बनता है। नव सृजन की इस धारा में बियानी गर्ल्स कॉलेज में हाल ही में फागोत्सव और रंगों के उत्सव का आयोजन किया गया, जो इस बात का प्रतीक है कि हम किस प्रकार से अपनी संस्कृति और संगठन को सशक्त बना रहे हैं।


ब्लॉग लेखन :
डॉ सुनीता शर्मा
सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग
बियानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, जयपुर

Client-Server Distributed Database Architecture

Client / Server architecture are those in which a DBMS related workload is split into two logical components namely client and server, each of which typically executes on different systems.

Recovery Control Techniques in Distributed Database

Introduction: Objective of Distributed Database recovery is to maintain ACID properties(Atomicity ,Consistency,Isolation,Durability) of distributed transactions. A database must guarantee that all statements in a transaction, distributed or non-distributed should be

AI Summit 2026: The Upcoming Age of AI

Artificial Intelligence is rapidly transforming the world by utilizing in business solutions, healthcare systems, assistants and autonomous vehicles . AI Summit exchange insights, address difficulties, and showcase innovations in AI