स्क्रीनिंग का बालकों के विकास पर प्रभाव

आज के दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक का उपयोग अत्यधिक बढ़ गया है। मोबाइल फोन, टेलीविजन, कंप्यूटर आदि ऐसे माध्यम हैं जो आज के बच्चों को बहुत आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। वर्तमान समय में बच्चों को चाहे पढ़ाई करनी हो या मनोरंजन, लगभग हर कार्य के लिए मोबाइल या कंप्यूटर की आवश्यकता महसूस होती है।

हालाँकि इन साधनों का उपयोग यदि ज्ञान और सीखने के लिए किया जाए तो यह उपयोगी सिद्ध हो सकता है, लेकिन वर्तमान में इनका दुरुपयोग अधिक देखने को मिलता है। बच्चों की इन उपकरणों पर बढ़ती निर्भरता उनके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित कर रही है।

एक शिक्षक के रूप में यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि स्क्रीन बच्चों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करती है। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की तलाश कर रहे हैं, तो एक अच्छा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

स्क्रीनिंग_का_बालकों_के_विकास_पर_प्रभाव

स्क्रीन टाइम का बालकों के विकास पर प्रभाव

  1. शारीरिक विकास पर प्रभाव:

    आजकल बच्चे लंबे समय तक मोबाइल पर गेम खेलते हैं और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म देखते रहते हैं, जिसके कारण वे बाहरी खेलों से दूर होते जा रहे हैं। लगातार बैठे रहने की आदत के कारण उनका शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है।

    इसके परिणामस्वरूप कई शारीरिक समस्याएँ भी सामने आ रही हैं, जैसे वजन का बढ़ना, आँखों की कमजोरी और दृष्टि संबंधी समस्याएँ। लगातार स्क्रीन के उपयोग से मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) जैसी समस्या भी बढ़ती जा रही है।

  2. मानसिक विकास पर प्रभाव:

    लगातार स्क्रीन का उपयोग बच्चों के मानसिक विकास को भी प्रभावित करता है। इसके कारण बच्चों में किसी कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम हो जाती है।

    अत्यधिक मोबाइल उपयोग से चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और धैर्य की कमी जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। कई बच्चों में मोबाइल की लत लग जाती है, जिससे उनके व्यवहार और दिनचर्या पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

  3. सामाजिक विकास पर प्रभाव:

    स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग बच्चों के सामाजिक विकास को भी प्रभावित करता है। जब बच्चा अधिक समय टीवी या मोबाइल के साथ बिताता है, तो वह सामाजिक गतिविधियों से दूर हो जाता है।

    इसके परिणामस्वरूप बच्चों में मेलजोल, सामंजस्य और टीमवर्क जैसे सामाजिक गुणों का विकास उचित रूप से नहीं हो पाता।

  4. भाषा कौशल पर प्रभाव

    लगातार मोबाइल और टीवी देखने से बच्चों के भाषा कौशल के विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। उनकी शब्दावली सीमित रह जाती है, जिसके कारण वे अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाते।

    धीरे-धीरे ऐसे बच्चों में आत्मविश्वास की कमी भी देखी जा सकती है।

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: स्क्रीन टाइम क्या होता है?

उत्तर: स्क्रीन टाइम वह समय है जो बच्चा मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर या टैबलेट जैसी डिजिटल स्क्रीन के सामने बिताता है।

प्रश्न 2: क्या स्क्रीन बच्चों के लिए पूरी तरह हानिकारक है?

उत्तर: नहीं। यदि सीमित और नियंत्रित रूप से उपयोग किया जाए तो स्क्रीन ज्ञान और सीखने का एक उपयोगी माध्यम भी बन सकती है।

प्रश्न 3: बच्चों के लिए कितना स्क्रीन टाइम उचित माना जाता है?

उत्तर: विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चों के लिए प्रतिदिन लगभग 1–2 घंटे से अधिक स्क्रीन टाइम उचित नहीं माना जाता।

प्रश्न 4: स्क्रीन का बच्चों के व्यवहार पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: अत्यधिक स्क्रीन उपयोग से बच्चों में चिड़चिड़ापन, ध्यान की कमी और सामाजिक दूरी जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।

प्रश्न 5: शिक्षक स्क्रीन के दुष्प्रभाव को कैसे कम कर सकते हैं?

उत्तर: शिक्षक बच्चों को संतुलित स्क्रीन उपयोग के प्रति जागरूक कर सकते हैं और कक्षा में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दे सकते हैं।

निष्कर्ष

डिजिटल युग में स्क्रीन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है। बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना संभव नहीं है, लेकिन इसका संतुलित और समझदारीपूर्ण उपयोग अत्यंत आवश्यक है।

यदि माता-पिता और शिक्षक मिलकर बच्चों को सही दिशा दें, तो तकनीक बच्चों के विकास में सहायक सिद्ध हो सकती है।


ब्लॉग लेखन :
डॉ. प्रियंका शर्मा
सहायक प्राध्यापिका, शिक्षा विभाग
बियानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, जयपुर

Antimicrobial Resistance & Stewardship

The Antibiotic Crisis: Your Medicine Box Might Soon Run Out of Alternatives There is a quiet crisis unfolding in hospitals and clinical setups around the globe, and it does not

Emerging Trends in Clinical Pharmacy

Clinical pharmacy is constantly growing due to advancement in patient-oriented care, research and health care technology, making the B.Pharmacy course highly relevant in today’s healthcare sector. In a modern society