संघर्ष सफलता की सीढ़ी

प्रत्येक चीज की एक कीमत होती है और सफलता की कीमत संघर्ष है। जब आप दर्द और संघर्ष को जीवन प्रक्रिया का हिस्सा मान लेते तो संघर्ष जीवन का साथी बन जाता है। और आप एक मजबूत इंसान बनते हैं तथा आपकी आत्मा का विकास होता है।

संघर्ष और निराशा का अनुभव किए बिना जीवन की अच्छी चीजों की सराहना करना मुश्किल होता है। संघर्ष जीवन की ऐसी अनुभूति है और शायद संसार का कोई मनुष्य ऐसी अनुभूति से वंचित हो क्योंकि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में ऐसा अनुभव जरूर आता है जहां वह संघर्षों से सीखता है।

बच्चा जब पैदा होता है और चलना सिखता है तो चलने के लिए जो पहला कदम बढ़ाता है और गिरता है कई बार गिरता है और अंततः संघर्ष उसे चलना सिखा देता है क्योंकि बिना संघर्ष के कभी भी किसी भी इंसान, जीव जंतु आदि किसी को भी कुछ नहीं मिलता है।

यह संघर्ष ही है जो हमें मजबूत बनाता है। यह हमें परेशानियां और चुनौतियों का सामना करना सिखाती है तथा जीवन में किसी भी परिस्थिति में हमें हार न मानना सिखाती है।

अगर हम अपने जीवन में दृष्टिपात करें तो पाएंगे की सफलता की जो राह है वह कभी भी सहज नहीं होती। बड़ी सफलता के पीछे लंबा और कठिन संघर्ष छुपा होता है। यह संघर्ष ही हमें अपनी क्षमताओं को पहचानना और चुनौतियों से लड़ना सिखाते है।

हमें सफलता कभी रातों-रात नहीं मिलती। यह कड़ी मेहनत, अटूट धैर्य और संघर्ष से बनी सीढ़ी को चढ़कर ही प्राप्त होती है। संघर्ष जीवन का असली गुरु है जो हमें हार न मानने की सीख देता है। जितनी बड़ी मुश्किल होगी सफलता का स्वाद उतना ही अधिक मीठा होगा।

संघर्ष सफलता की सीढ़ी कैसे हैं?

इसके लिए हम निम्न बिंदुओं के माध्यम से समझेंगे:

  1. मजबूती का निर्माण: जब आप कठिनाइयों से जूझते हैं तो आप मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं; यह संघर्ष आपको हार न मानने की प्रेरणा देता है।
  2. असफलता: सीखने का अवसर: असफलता का मतलब अंत नहीं, बल्कि यह सफलता की राह में एक सबक है। हर हार आपको यह सिखाती है कि अगली बार कैसे बेहतर किया जाए।
  3. धैर्य और सहनशीलता: कठिन समय में धैर्य रखना ही असली सफलता है; लगातार प्रयास ही संघर्ष को सफलता में बदलता है।
  4. अनुभव और ज्ञान: संघर्ष से मिला अनुभव किताबी ज्ञान से कहीं अधिक कीमती है जो जीवन के हर मोड़ पर काम आता है।

संघर्ष से सफलता के लिए क्या करें

  1. लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें: अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें और छोटे-छोटे कदम उठाएं।
  2. नकारात्मकता से दूर रहें: निराशावादी लोगों से दूर रहें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
  3. सीखते रहें: असफल होने पर निराश होने के बजाए यह देखें कि गलती कहां हुई और उसे सुधारें।
  4. कड़ी मेहनत: शॉर्टकट से सफलता नहीं मिलती; निरंतर संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।

निष्कर्ष

संघर्ष से डरना नहीं चाहिए बल्कि उसे सफलता का आधार मानकर गले लगाना चाहिए। हर सफल व्यक्ति की कहानी के पीछे बड़ा संघर्ष होता है इसलिए आज के संघर्ष को कल की सफलता की नींव समझें।

सफलता के लिए चार नियम

  1. अपने दाहिने मस्तिष्क और अवचेतन मन को सक्रिय करें।
  2. बड़ा सोचें: सीखने और खुद को आगे बढ़ाने के लिए बड़े लक्ष्य रखें।
  3. नकारात्मक बातें करने वालों को नजर अंदाज करें।
  4. जी तोड़ मेहनत करो, खूब मेहनत करो, खूब अभ्यास करो।

बियानी गर्ल्स कॉलेज सफलता के लिए बच्चों को हमेशा कड़ी मेहनत, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना, और नकारात्मकता से दूर रहना सिखाता रहता है। समय-समय पर वह अध्यापकों के अंदर भी इन मूल्यों का निर्माण करता है।

इन्हीं की वजह से आज हर एक विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो पा रहा है, चाहे आरपीएससी क्रैक करना हो, आईएएस की पोजीशन को हासिल करना हो, या किसी कॉरपोरेट सेक्टर में अपना मुकाम हासिल करना हो, उनके लिए सहज हो जाता है।

वास्तव में, “संघर्ष ही जीवन है और सफलता उसकी परिणति है।”

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1 संघर्ष को हमें किसका आधार मानकर गले लगाना चाहिए

उत्तर सफलता का आधार मानकर गले लगाना चाहिए।

प्रश्न 2, जब आप कठिनाइयों से जूझते हैं तो आप किस रूप से मजबूत बनते हैं?

उत्तर मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

प्रश्न 3 सफलता की कीमत किसे कहा गया है?

उत्तर संघर्ष को सफलता की कीमत कहा गया है।


ब्लॉग लेखन :
डॉ. सुनीता कुमारी शर्मा
सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग
बियानी गर्ल्स बी.एड. कॉलेज, जयपुर

स्क्रीनिंग का बालकों के विकास पर प्रभाव

आज के दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक का उपयोग अत्यधिक बढ़ गया है। मोबाइल फोन, टेलीविजन, कंप्यूटर आदि ऐसे माध्यम हैं जो आज के बच्चों को बहुत आसानी

नव सृजन: एक कदम परिवर्तन की ओर

भारतीय परंपरा में होलिका दहन केवल असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक गहन आंतरिक प्रक्रिया का प्रतीक है, जिसमें अग्नि एक अद्वितीय शक्ति के

भारत में क्षेत्रीय रूढ़िवादिता एवं पूर्वाग्रह (Regional Stereotypes and Prejudices in India)

भारत में क्षेत्रीय संगति क्षेत्रवाद अथवा प्रदेशिकता की समस्या के रूप में उभर कर सामने आती है। संगति भारत के कार्य राष्ट्र निर्माण में अवरोध तत्व है; क्षेत्रवाद इसका रूप